मुलायम सिंह यादव की जान को बड़ा खतरा

UP Special News

लखनऊ.(जनमत). समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा को बड़े खतरे के मद्देनज़र उनकी सुरक्षा को और भी पुख्ता करने का निर्णय  लिया जा सकता है   आपको बता दे मुलायम सिंह यादव इस समय सुशांत गोल्फ सिटी में बने एपने जिस बंगले में रह रहे हैं, उसके अगल-बगल के कई मकान खाली पड़े हैं। साथ ही मुलायम सिंह यादव के बंगले पर बहुत कम सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसी को लेकर मुलायम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी और डिप्टी एसपी भरत सिंह ने एडीजी सुरक्षा और लखनऊ के जिलाधिकारी को पत्र में लिखा है कि उनकी सुरक्षा में बहुत कम सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। जिसकी वजह से मुलायम सिंह की सुरक्षा को खतरा है। पत्र मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी के खाली मकानों के मामले में एलडीए को बिल्डर के साथ मिलकर उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने बंगले खाली किए थे। विक्रमादित्य मार्ग का सरकारी बंगला खाली करने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सुशांत गोल्फ सिटी में रह रहे हैं। जिस बंगले में पूर्व मुलायम सिंह यादव रहते हैं वहां आस-पास अभी ज्यादा आबादी नहीं है। ऐसे में बड़ा सलाव ये है कि जो खाली मकान हैं, वह किसके हैं। क्योंकि यहां कुछ मकानों में असामाजिक तत्वों के रहने की भी आशंका जताई जा रही है।

सुशांत गोल्फ सिटी अथॉरिटी अब इस दिशा में जरूरी कदम उठाने जा रहा है। अथॉरिटी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कोठी के आस पास के मकानों में रहने वाले लोगों का वैरिफिकेशन कराने जा रहा है। वैरिफिकेशन के दौरान जो लोग मकान में नहीं रह रहे हैं, उनकी जानकारी लेकर उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। जिससे उन सभी के बारे में डीटेल इकट्ठा की जा सके।

ये भी पढ़े –

दो आतंकी ग्रेटर नोएडा से हुए गिरफ्तार