राजधानी में मनाया गया भाजपा के “चाणक्य” का जन्मदिन ……

UP Special News

लखनऊ (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  हजरतगंज स्थित गाँधी प्रतिमा पर  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया. इस  मौके पर  भाजपा महिला मोर्चा  की कार्यकर्ताओं  ने अमित शाह के चित्र को केक खिलाया और बधाई गीत गाये . वहीँ इस कार्यक्रम में सहकारी बैंक के अध्यक्ष मान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल हुएं.

यह भी पढ़े-नशे में धुत सिपाही ने युवक की बेरहमी से की पिटाई …….

वहीँ इस अवसर पर  महिला मोर्चा  नेता नीलम तिवारी ने बताया की  अमित शाह जी के नेतृत्व के चलते ही उत्तर प्रदेश में आज भाजपा इतनी मजबूत हुई है और  पिछले लोकसभा  चुनाव में भी इनके नेतृत्व की क्षमता को देखा जा चूका है.  इसी के साथ ही  हम सबकी  कामना  है की इश्वर  भाजपा अध्यक्ष  को लम्बी आयु प्रदान करें.