एम के स्टालिन बने डीएमके के अध्यक्ष

क्षेत्रीय समाचार राजनीति

चेन्नई(जनमत).मंगलवार को चेन्नई में हुई डीएमके की अहम बैठक में एमके स्टालिन पार्टी अध्यक्ष चुन लिए गए। उनके अलावा वरिष्ठ नेता दुरई मुरुगन को पार्टी का कोषाध्यक्ष चुन लिया गया है।

स्टालिन ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रविवार को पार्टी मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके अलावा दुरईमुरुगन ने नामांकन पत्र भरा था। यह पद भी अब तक स्टालिन के पास था। बता दें करुणानिधि ने काफी पहले ही स्टालिन को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर उन्हें डीएमके का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।

वहीं संप्रग सरकार में केंद्रीय मंत्री बने रहने के बाद 2014 में अलागिरी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन, अब अलागिरी के बगावती तेवर के बाद स्टालिन के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बर्खास्त होने से पहले दोनों भाइयों के बीच उत्तराधिकार को लेकर संघर्ष चरम पर रहा।

ये भी पढ़े –

अब ये बैंक मोबाइल नंबर से ऑपरेट होगा