मुंबई में गिरा फुटओवर ब्रिज का भाग…

गुजरात और महाराष्ट्र

मुंबई(जनमत) : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक और बड़ा हादसा हो गया . जानकारी के अनुसार मुंबई के पश्चिम रेलवे के फुटओवर ब्रिज का एक स्लैब अचानक सुबह गिर गया, जिससे उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हो गईं।  हालाँकि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

हालाँकि दमकल विभाग व अन्य राहत एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है की इसे पुल को  गोखले ब्रिज के नाम से जाना जाता है। कई क्षेत्रों में बीती रात हुई भारी बारिश और जलभराव को इस दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।  हालाँकि इस हादसे की जांच शुरू हो चुकी है.