कई राज्यों में भारत बंद के दौरान हिंसा

बिहार और झारखण्ड

बिहार(जनमत).कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया है। राज्यों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है की वो इस बंद के दोरान कोई भी हिंसा न करे और हिंसा से दूर रहे.

समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के भारत बंद में साथ देने का फैसला किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके भारत बंद को 21 विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। राजनीतिक दलों के अलावा भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में साथ देने की बात कही है। वही बिहार के जहानाबाद में बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई।

जब की इस मामले में एसडीओ का कहना है कि मौत जाम की वजह से नहीं हुई बल्कि उसके परिवार वाले घर से ही देर से निकले थे। बंद के दौरान कुछ राज्यों में हिंसा की खबरें भी हैं और इनमें बिहार के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश शामिल है जहां प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया।

ये भी पढ़े –

रूस में पुतिन के खिलाफ भड़की जनता, कर रही प्रदर्शन