बिहार रचेगा आज नया इतिहास

बिहार और झारखण्ड

बिहार(जनमत) बिहार आज नया इतिहास रचेगा। आज छपरा में आयोजितक कार्यक्रम कें दौरान सीएम नीतीश कुमार देश के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। जानकारी अनुसार छपरा के गांधी चौक से नगरपालिका चौक के बीच यह फ्लाईओवर बनेगा। विदित हो कि देश में अब तक का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर मुंबई में है।

इसका उद्घाटन चार वर्ष पूर्व अप्रैल 2014 में हुआ था। यह 1.8 किमी लंबा है, जबकि छपरा में बन रहा डबलडेकर फ्लाईओर करीब 3.5 किमी होगा। इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर हाेगी। मुंबई के फ्लाईओवर की सड़कें समानान्तर हैं, जबकि छपरा में बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओरवर की सड़कें ऊपर-नीचे गुजरेंगी। जिला प्रशासन अधिकारियों के अनुसार डबलडेकर फ्लाईओवर के निर्माण पर 411.31 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को इस प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी।

डबलडेकर फ्लाईओवर के सबसे ऊपर के हिस्से पर चढऩे के लिए रैंप भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर होगा। इसपर एवीएस स्कूल के समीप से चढ़ा जा सकेगा। यह 3520 मीटर लंबा डेक होगा। इससे गांधी चौक एवं नगरपालिका चौक होते हुए बस स्टैंड तक जाया जा सकेगा। इससे सिवान की ओर से आने वाले वाहन भिखारी ठाकुर चौक होते हुए आरा, हाजीपुर और पटना जाने के लिए निकल जाएंगे।

ये भी पढ़े –

संस्कृति हत्याकांड: आरोपी राजेश हुआ सीतापुर से गिरफ्तार