विधानसभा चुनाव में इस पार्टी के प्रत्याशी की बल्ले- बल्ले

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राजनीति

भोपाल(जनमत).विधानसभा चुनावी खर्चे के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जा रहा चंदा वापस विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी हर क्षेत्र से 20 लाख रुपये का चंदा जुटा रही है और इन्ही 20 लाख रुपये में से 16 लाख रुपये विधानसभा क्षेत्र को चुनावी खर्च के लिए पार्टी फंड के रूप में दिए जाएंगे।

बाकी चार लाख रुपये जिला इकाइयों को चुनाव के अन्य खर्चो के लिए दिए जाएंगे। भाजपा ने पिछले महीने अगस्त में चंदा इकठ्ठा करना शुरू किया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद यह काम रुक गया था। अब विधायकों और पूर्व विधायकों को चंदा इकठ्ठा करने का टारगेट दिया गया है। 230 विधानसभाओं से भाजपा 46 करोड़ रुपए इकठ्ठा करेगी। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक हर विधानसभा में जितना चंदा इकठ्ठा होगा, उसका 80 प्रतिशत वापस उसी विधानसभा को चुनाव के खर्च के लिए दे दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा यह प्रक्रिया इसलिए अपनारही है क्यों की स्थानीय कार्यकर्ता चुनाव के दौरान पार्टी के काम से जुड़ सकें। भाजपा विधानसभावार चुनाव खर्च के लिए पार्टी फंड से पैसा देगी। इन पैसों को स्थानीय स्तर पर प्रचार के लिए सामग्री खरीदने, पोस्टर-बैनर समेत अन्य सामग्रियों पर खर्च किया जाएगा। भाजपा नेताओं को अब 17 सितंबर तक चंदा इकठ्ठा करने का टारगेट दिया गया है।

ये भी पढ़े –

तेलंगाना में इन राज्यों से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव