पांच राज्यों के चुनावो की तारीखों का हुआ ऐलान…

दिल्ली / एनसीआर

नई दिल्ली(जनमत) :-  देश में होने वाले  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है।  जिसके साथ ही इन राज्यों में चुनाव के साथ ही चुनाव की तारीखों और नतीजो की तारीखे भी घोषित हो गयी हैं. जिसमे सबसे पहले छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।  तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा।

यह भी पढ़े- इस फल में हैं सेहत का खजाना…

अभी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार है।इसी के साथ ही इन सभी राज्यों के चुनावों के नतीजों का ऐलान एक साथ 11 दिसंबर को किया जाएगा। मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में टीआरएस सत्ता में थी। वहां विधानसभा भंग हो चुकी है। इन राज्यों में अब चुनाव के ऐलान के बाद तैयारियां तेज होना लाजमी है. छत्तीसगढ़ का पहला चरण (इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान होगा) नोटिफिकेशन : 16 अक्टूबर . नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 23 अक्टूबर .नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 24 अक्टूबर.नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 26 अक्टूबर वोटिंग : 12 नवंबरकुल सीटें : 18..

 

मध्यप्रदेश और मिजोरम …नोटिफिकेशन : 2 नवंबर.नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 9 नवंबर.नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 12 नवंबर.नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 14 नवंबर.वोटिंग : 28 नवंबरराजस्थान और तेलंगाना.नोटिफिकेशन : 12 नवंबर.नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 19 नवंबर.नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 20 नवंबर.नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 22 नवंबर.वोटिंग : 7 दिसंबर.छत्तीसगढ़ का दूसरा चरण .कुल सीटें : 72.नोटिफिकेशन : 26 अक्टूबर.नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 2 नवंबर .नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 3 नवंबर .नॉमिनेशन वापसी की आखिरी तारीख : 5 नवंबर.वोटिंग : 20 नवंबर