इन दो राज्यों मे इस ख़िलाड़ी ने सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया

खेल जगत

रांची(जनमत). टीम इंडिया के पूर्वे कप्तान महेंद्रसिंह धोनी बिहार और झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले शख्स बन गए हैं। महेंद्रसिंह धोनी ने जहा भारत का नाम रोसन किया है वैसे ही वो टेक्स चुकाने मे सब से आगे है धोनी ने वर्ष 2017-18 के लिए 12.17 करोड़ रुपए का आयकर रिटर्न दाखिल किया है।

आईटी मु्ख्याल की जाइंट कमिश्नर ने बताया कि धोनी 2017-18 में झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं। धोनी ने 2016-17 वर्ष के लिए 10.93 करोड़ का टैक्स चुकाया था। इससे पहले 2013-14 तक धोनी इस क्षेत्र के सबसे बड़े टैक्सपेयर थे।

फोर्ब्स के अनुसार 2011 विश्व कप विजेता कप्तान की कुल संपत्ति 2015 में 111 मिलियन डॉलर थी। धोनी ने 2015 में 28 मिलियन डॉलर इंडोर्समेंट से और 3 मिलियन डॉलर वेतन के रूप में प्राप्त किए थे।

ये भी पढ़े –

UPSC मे निकली विभिन्न पदों पर वैकेंसी