एक रन से दूर धोनी नये कीर्तिमान से

खेल जगत

खेल जगत(जनमत): टीम इंडिया के पूर्वे 37 वर्षीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने भारत का नाम रोसन किया है धोनी भारत के सब से प्रशिद्ध खिलाड़ी हैं| धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जितवाया हैं|

इसके अलावा उन्हीं की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत ने जीती है| और उन्होंने 2009 में अपनी ही कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचाया| वही खबरों के अनुसार आज तिरुवनंतपुरम में पांचवें एकदिवसीय में उनके पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका हैं। वैसे तो धोनी ने एकदिवसीय मैचो में 10000 से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन भारत की तरफ से खेलते हुए 10000 रन का जादुई आंकड़ा छूने से वे मात्र 1 रन दूर हैं।

धोनी इंटरनेशनल एकदिवसीय में 331 मैचों में 281 पारियों में 50.11 की औसत से 10173 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 87.89 रहा है। लेकिन धोनी ने इसमें से 174 रन एशिया इलेवन की तरफ से 3 मैच खेलते हुए बनाए हैं। इसी वजह से यदि धोनी का टीम इंडिया की तरफ से प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 328 मैचों में 49.74 की औसत से 9999 रन बनाए हैं।

इसी के साथ धोनी भारत की तरफ से 10000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बनने से मात्र 1 रन दूर है। वे धोनी से पहले इस सूची में सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली  इस ग्रुप में शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

SSC में निकाली कई पदों पर वैकेंसी