धोनी के नाम दर्ज हुआ अजीबो-गरीब रिकॉर्ड…

खेल जगत

खेल जगत(जनमत) टीम इंडिया के पूर्वे 37 वर्षीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने भारत का नाम रोसन किया है धोनी भारत के सब से प्रशिद्ध खिलाड़ी हैं| धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जितवाया हैं| भारत को बुधवार को वेलिंगटन में पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में महेंद्रसिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, इसके बाबजूद उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। धोनी ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से सब से अधिक  39 रन बनाए। इसी के साथ धोनी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। धोनी ने पांचवीं बार इंटरनेशनल टी20 मैच में भारत की तरफ से सब से अधिक रन बनाए और सभी मौकों पर भारत को हार झेलनी पड़ी। इस तरह धोनी के लिए टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाना नुकसानदायक साबित हो रहा है।

धोनी इंटरनेशनल एकदिवसीय में 331 मैचों में 281 पारियों में 50.11 की औसत से 10173 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 87.89 रहा है। लेकिन धोनी ने इसमें से 174 रन एशिया इलेवन की तरफ से 3 मैच खेलते हुए बनाए हैं। इसी वजह से यदि धोनी का टीम इंडिया की तरफ से प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 328 मैचों में 49.74 की औसत से 9999 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़े-सेंट्रल रेलवे में निकली वैकेंसी