वर्ल्ड रिकॉर्ड से चंद कदम दूरी पर “शर्मा जी”…

खेल जगत

खेल जगत(जनमत) भारत के रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया| रोहित टी20 क्रिकेट में दुनिया के पहले बलेबाज बनगए है जिन्होंने 4 सेंचुरी लगया है| रोहित इस समय अच्छे फॉर्म में चल रहे है| रोहित ने चाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या अंतरराष्ट्रीय टी20 में कई बड़े खिलाडियो का रिकॉर्ड तोडा है|

वही अब रोहित की निगाहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज टिकी हैं| विराट की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा के पास  अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित इस समय 2237 रनों के साथ तीसरे क्रम पर हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 76 मैचों में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले क्रम पर है। पाकिस्तान के शोएब मलिक 110 मैचों में 30.75 की औसत से 2245 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है।

रोहित को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में शीर्ष पर पहुंचने के लिए 36 रनों की और जरुरत है। ऐसा करते ही वे गप्टिल को पीछे छोड़ नंबर वन पर बन जाएंगे। वे इससे पहले 9 रन और बनाते ही शोएब मलिक को पीछे छोड़ दूसरे क्रम पर पहुंचेंगे।