‘शर्मा जी” के निशाने पर रहेगें नए कीर्तिमान….

खेल जगत

खेल(जनमत): विंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया| रोहित टी20 क्रिकेट में दुनिया के पहले बलेबाज बनगए है जिन्होंने 4 सेंचुरी लगया है| वही खबरों के अनुसार अब रविवार को रोहित के पास चेन्नई में होने वाले तीसरे टी20 मैच में भी कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

रोहित 86 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की 79 पारियों में 33.89 की औसत से 2203 रन बना चुके हैं। वे अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल से 69 रन पीछे हैं। रोहित ने अभी तक पिछले मैच में जैसा प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए तो ये लगता है की रोहित को  ये रन बनाना नामुमकि नहीं हैं। गप्टिल के नाम 75 मैचों की 73 पारियों में 34.40 की औसत से 2271 रन दर्ज हैं।

वही रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 96 छक्के दर्ज है और वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। गप्टिल और गेल 103-103 छक्के लगा चुके हैं। रोहित को इन दोनों बलेबाजो को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 8 छक्के और लगाने होंगे।

रोहित इस साल 15 टी20 मैचों में टोटल 556 रन बना चुके हैं। वही इस साल  इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का कीर्तिमान पाकिस्तान के फखर जमान के नाम पर हैं। उन्होंने ने 17 मैचों में 576 रन बनाए हैं| यदि रोहित ने चेन्नई टी20 मैच मैं 21 रन बना लिए तो वे इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को पीछे छोड़ 2018 में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो जाएंगे।

ये भी पढ़े –

रिम्स में निकली वैकेंसी