इस फिल्म के निर्माता तक पहूची #MeToo की आंच….

Uncategorized मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): इस समय देश में #MeToo अभियान   ने जहाँ भारत  की बॉलीवुड दुनिया के काले चेहरे को सबके सामने उजागर किया वहीँ इस अभियान में  महिलाओं ने आगे आकर अपनी आपबीती से सभी को अवगत कराया और इसके साथ ही खुद के साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया।  वहीं कई बड़े नाम इन आरोपों में घिरे हैं। जिसमे बड़े फिल्म डायरेक्टर और फ़िल्मी दुनिया की कई जान्ने माने नामो को कटघरें में खड़ा कर दिया|

वहीँ ताज़ा मामला फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर लगा हैं फिल्म ‘संजू’ में उनके साथ काम करने वाली उनकी असिस्टेंट महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में पीड़िता ने कहा कि, ‘6 महीने तक मैंने यह सब सहन किया। विरोध करने पर हिरानी ने मुझे फिल्म से निकालने की धमकी तक दे डाली थी।’

जब की राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों से साफ़ खंडन किया है। हिरानी के वकील ने आरोप को झूठा, शरारतपूर्ण, लज्जाजनक और बदनाम करने वाला बतया है। हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप से फ़िल्मी इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। वहीं, आलोक नाथ पर  यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लेखिका विनता नंदा ने सबसे  पहले इन आरोप पर अपना रिऐक्शन दिया है।

लेखिका विनता ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘मीटू का ताजा मामला काफी परेशान कर देने वाला है। आखिर वो कौन है जिसपर महिलाएं भरोसा करे। ऐसी चीजों को  बरदास करना अब बहुत मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर हमारा मुवक्किल कहता है कि ये आरोप झूठा, शरारतपूर्ण, लज्जाजनक और बदनाम करने वाला करार दिया है।’ अप को बता दे की विनता ने अभिनेता आलोकनाथ(बाबू जी ) पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।