राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री देखना चाहता है पाकिस्तान – भाजपा

Uncategorized

नई दिल्ली (जनमत) :- आगामी लोकसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे चुनाव की सरगर्मी का पारा बढ़ता चला जा रहा है. इसी कड़ी में भाजपा   ने  कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी पर सीधे सीधे हमला करते हुए पडोसी देश  पाकिस्तान से सम्बंध होने  का आरोप लगा दिया है. भारतीय जनता पार्टी के अनुसार अब राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान से प्रचार किया जा रहा है।  जिसे लेकर भाजपा ने  साल 2014  का एक विडियो भी दिखाया है.

यह भी पढ़े-एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों और सीएम के बीच हुई बैठक..

आपको बता दे की जिसमें मोदी तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को देहाती औरत कहने पर नवाज शरीफ को लताड़ते दिखाया गया हैं। जिसके बाद भाजपा ने बताया कि राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी में यह अंतर है और कांग्रेस को इस बात की सीख लेनी चाहिए। भाजपा के अनुसार अब पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट का प्रयोग  किया और भाजपा के प्रवक्ता ने  इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक ट्वीट कर बताते हैं कि राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे और मोदी राहुल से डरे हुए हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पाकिस्तान से कैम्पेनिंग शुरू हो गयी है.