इलेक्शन कमीशन नहीं माना तो हम आंदोलन करेंगे: रामगोपाल यादव

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत). लखनऊ में सपा पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा के आम चुनाव में EVM के बजाए बैलेट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इलेक्शन कमीशन इस पर नहीं माना तो हम आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने साफ़ किया कि अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में किसके साथ रहना है और नहीं रहना है, इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय ही अंतिम माना जायेगा।

उत्तर प्रदेश में हुए 4 उप चुनाव में मिली जीत के लिए सभी को रामगोपाल यादव ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कितनी सीटों पर समझौता करना है और कितनी सीटों पर चुनाव में जाना है, यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है। कई नेताओं के न आने पर उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा सदस्य मीटिंग में आये थे। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि अध्यक्ष जी मौजूद रहें और वे आये, यही काफी है।

ये भी पढ़े –

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना