सपा और कांग्रेस को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया डायनासोर

UP Special News

कानपुर देहात/जनमत। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है तीसरे चरण के लिए मतदान 13 मई को होना है इटावा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राम शंकर कठेरिया के पक्ष में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील की, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे डायनासोर लुप्त हो गया है।

वैसे ही ऐ दोनों पार्टियां कुछ समय बाद विलुप्त हो जाएगी। इस मौके पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से सूचना और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू त्रिपाठी सन्दलपुर ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी आदि ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सम्मानित किया।

Report by – Akhilesh Trivedi

Published by – Manoj Kumar