चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

CRIME

चंदौली/जनमत। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में बंद मकान को चोरो ने निशाना बनाया। नगदी के साथ-साथ लाखां के जेवरात पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बतादें कि मकान मालिक दो दिन बाद अपने परिवार के साथ जब घर लौटा तो मकान के कमरे के दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिस पर दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो सारा समान बिखरा था। मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन आलूमिल नई बस्ती निवासी सदानंद गुरुवार को अपने परिवार के साथ अपने ससुराल गया था। जहां पर उसके बच्चों के मुंडन संस्कार की पूजा आयोजित की गई थी। घर में ताला बंद था और घर पर कोई मौजूद नहीं था। रविवार की शाम को सदानंद अपने परिवार के साथ जब वापस लौटा तो मेन गेट का ताला खोल कर जब घर के अंदर गया और कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद किसी तरह उसने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर सारा समान बिखरा रहा पड़ा था। सदानंद को यह समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया है। वही घर में बिखरा सामान और चोरी घटना को देखकर सदानंद की पत्नी बिलख बिलख कर रोने लगी। पीड़ित सदानंद की माने तो एक लाख नगद सहित लगभग 3 लाख रुपए के कीमत के जेवरात अपने साथ ले गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भुक्त भोगी सदानंद की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Report by – Umesh Singh

Published by – Manoj Kumar