दरोगा ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

CRIME UP Special News

सीतापुर (जनमत):-खबर यूपी के सीतापुर जनपद से जहा मछरेहटा थाने में तैनात एक दरोगा ने खुद को अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले का पता नहीं चल सका कि किस कारण से दरोगा ने आत्महत्या कर ली।

बतादें कि मछरेहटा थाना क्षेत्र के हल्का नंबर चार में तैनात दरोगा मनोज कुमार पुत्र रामऔतार थाने के पीछे खुद को सीने में बांई ओर अपने सर्विस रिवॉल्वर से सुबह लगभग 10-15 बजे गोली मार ली। इस घटना की सूचना पर तत्काल अधिकारी मौके पर पहुचकर दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। दरोगा मनोज कुमार ग्राम जलाला थाना कल्याणपुर तहसील बिदकी जिला फतेहपुर के रहने वाले थे। बताया जाता है कि यह 2023 में ही दरोगा बने थे और मछरेहटा थाने में अक्टूबर 2023 में तैनात हुए थे। वही एसपी सीतापुर चक्रेश मिश्रा इस मामले की छानबीन कर रहे है।

Report by – Anoop Pandey

Published by – Manoj Kumar