शादी के मंडप में जल्दी मन्त्र न पड़ने पर नाराज हुआ दूल्हा बना सिपाही, पुरोहित की जमकर पिटाई

CRIME

 

लखनऊ (जनमत):- राजधानी लखनऊ में शादी के मंडप में पुरोहित की पिटाई का मामले सामने आया है| यहाँ रामपुर गढ़ी स्थित क्लासिक रेस्टोरेंट में मंगलवार रात निगोहा कोतवाली में तैनात सिपाही सोनू जाटव की शादी थी| जिसमे विवेक शुक्ल पुरोहित थे सप्तपदी के वक्त सिपाही ने पुरोहित पर जल्दी –जल्दी मन्त्र न पढ़ कर विवाह संपन्न करने का दबाव बनाया | पुरोहित इसके लिए तैयार नही हुआ जिससे नाराज होकर दूल्हा बने सिपाही ने पुरोहित को पीटना शुरू कर दिया| बीच बचाव करने पर पुरोहित के भाई के साथ भी मारपीट की गयी| यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने निगोहा थाने  में तहरीर दी है |

आपको बतादे की मेरठ निवासी सोनू जाटव की शादी निगोहा रामपुरगढ़ी निवासी ओमप्रकाश की बेटी से थी निगोहा थाने में तैनात सिपाही ने गाज़ियाबाद में शादी होने की बात कर एसओ अनुज से छुट्टी मांगी थी| वही केवल करीबी लोगो के साथ वह बारात लेकर पहुंचा था| रात करीब 1 :30 बजे सोनू मंडप में पहुंचा| पुरोहित विवेक शुक्ल ने सप्तपदी के मन्त्र पड़ने शुरू किये| हर मन्त्र का अर्थ बताते हुए विवेक विवाह को शास्त्रीय पद्दति से संपन्न कर रहे थे |

इस बात से सोनू नाराज़ हो गया| उसने पुरोहित पर जल्दी ही विवाह संपन्न कराने के लिए कहा| दुल्हे की यह बात सुनकर विवेक ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन सिपाही को यह नागवार गुजरा आरोपि सिपाही ने मंडप में ही पुरोहित विवेक़ को पीटना शुरू कर दिया| एसओ निगोहा अनुज तिवारी ने बताया की सोनू जाटव ने गाज़ियाबाद में शादी होने की बात कह कर छुट्टी ली थी पुरोहित विवेक की तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है |

PUBLISHED BY- GAURAV UPADHYAY