इस मशहूर गायक पर लगा यौन शोषण करने का आरोप…

CRIME मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- अभी हाल ही में मी-टू अभियान के तहत जहाँ कई चर्चित सितारों पर  गंभीर आरोप लगायें गएँ वहीँ अब बॉलीवुड के मशहूर  गायक मिका सिंह पर एक नाबालिग युवती ने गंभीर आरोप लगायें हैं, जिसके तुरंत बाद  उन्हें विदेश में गिरफ्तार कर लिए गया हैं. बॉलीवुड के  गायक मीका सिंह को दुबई के अबु धाबी में हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े –भाजपा सांसद ने दिया पार्टी से इस्तीफा… कहा- भाजपा दलित विरोधी है …

हालाँकि मिका सिंह अक्सर विवादों में घिरे  रहेंते हैं पर इस बार  गायक पर नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने मीका सिंह को हिरासत में लिया है। वहीँ जानकारी के अनुसार मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.