बजट के मामलें में “बाहुबली” हैं ”ठग्स ऑफ हिंदुस्तान”

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत).बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ का टीज़र अभी हाल ही रिलीज़ किया गया| इस दीवाली पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है|  रिलीज़ डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है फिल्म का प्रचार तेज होता जा रहा है।।  इस फिल्म के कलाकरो की भूमिका भी बिलकुल अलग प्रकार से बनाई गयी हैं|

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के स्टारकास्ट और ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया गया था कि यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म पर खूब पैसा खर्च किया है। ताजा अफवाहों की मानें तो आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 250 करोड़ से भी ऊपर के बजट पर तैयार हुई है। वही जानकारी के अनुसार बाहुबली 180 करोड़ और बाहुबली 2 को 250 करोड़ में बनाया गया था। वहीं, यशराज फिल्म्स ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर लगभग 300 करोड़ तक खर्च किया है।

अब ये देखना है की क्या बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ताबड़तोड़ कमाई कर पति है की नहीं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 400 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जबकि फिल्म से 50 करोड़ तक की धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।  वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ को चीन में भी रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। जानकारों का मानना है की इस फ्लिम को चीन में 100 करोड़ से ऊपर के बजट पर खरीदा गया है। वही इस फ्लिम को  चीन में फरवरी माह में रिलीज किया जा सकता है।

चीन में आमिर खांन के बहुत सारे फैन है जो इस फ्लिम का बेसरबी से इंतजार कर रहे है| आमिर की दंगल ने चीन मई जबरजास्त कमाई की थी उसी लिहाजा से “ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” से भी काफी उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़े –

10वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी