pm मोदी के ‘नवअवतार’ में दिखेगे “विवेक”…

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) बॉलीवुड अभिनेता  विवेक ओबेरॉय अब  बहुत जल्द ही बड़े पर्दे  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फ्लिम ‘पीएम नरेंद्र मोदी  से एक बार फिर बॉलीवुड में कम बैक करने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म अगले महीने यानी 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

वही मिली जानकारी के अनुसार बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का दूसरा पोस्टर 18 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन गोआ के  मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की वजह से यह लॉन्च आज नहीं हो पा रहा है। इस पोस्टर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लॉन्च कर रहे थे। पोस्टर लॉन्च दिल्ली में रखा गया था। अब पोस्टर की जगह मोदी बने विवेक ओबेरॉय के कुछ लुक जारी किए गए हैं। वही नौ तरह के लुक में विवेक नजर आ रहे हैं।

वैसे इसका प्रचार लगभग दो महीने से चल रहा है। हाल ही में इसके किरदारों के सामने आने का सिलसिला थमा है। फिल्म में पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि, यह किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है। बता दें कि, पीएम मोदी के जैसा लुक पाने के लिए विवेक ओबेरॉय ने काफी मेहनत की है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। फिल्म के पोस्टर 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की टीम पिछले दो सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।