मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की “डॉ0 तृप्ति सिंह” को किया सम्मानित…

Exclusive News UP Special News

लखनऊ(जनमत): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में रहने वाली एथलीट डॉक्टर तृप्ति सिंह। वो नाम है जो अब उन युवतियों के लिए मिसाल और प्रेरणा बन चुकी है जो शादी के बाद अपने सपनो को पैरो तले रौंद देती है। डॉक्टर तृप्ति ऐसी युवतियों के लिए अब एक अपवाद बन चुकी है।

                               (मुख्यमंत्री के साथ डॉ0 तृप्ति  और उनका परिवार)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास 5,कालीदास मार्ग पर डॉ0 तृप्ति सिंह को देहरादून मैं पांच राष्ट्रीय मेडल  और गोवा में दो राष्ट्रीय मेडल जीतने और  भारत की तरफ से मलेशिया में प्रतिनिधित्व करने के साथ साथ उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया और शुभकामनाएं सहित बधाई भी दिया| इस औसर पर डॉ0 तृप्ति सिंह ने “भारतीय समाज की प्रचलित क्रीड़ाओ का आधुनिक स्वरुप एक अध्ययन” विषयक शोध पत्र भी मुख्यमंत्री को भेट किया| वही मुख्यमंत्री ने डॉ0 तृप्ति सिंह को खेल के साथ साथ शिक्षा को जोड़ कर काम करने के प्रेरित किया|

          (डॉ0 तृप्ति  द्वारा मुख्यमंत्री को भेट किया गया शोध पत्र)

घर के संस्कार और शैक्षिक वातावरण के बीच तृप्ति को बचपन से दुनिया के पटल पर स्पोर्ट के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने का सपना था। तकरीबन 19 साल के बाद स्पोर्ट की दुनिया में कम बैक हुई डॉक्टर तृप्ति का आगाज भी बेहद शानदार और धमाकेदार रहा। इतनी सारी प्रतिभा होने के बाद अब ये देखना है के क्या प्रदेश सरकार डॉ0 तृप्ति सिंह को यश भारती सम्मान से भी सम्मानित करेगी|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com