‘मेक इन इंडिया कहकर ‘बाय फ्रॉम चाइना’ कर रही है मोदी सरकार…

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- चीन से आयात बढ़ने को लेकर भाजपा सरकार पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ की बात होती है, लेकिन ‘बाय फ्रॉम चाइना’ (चीन से खरीदने) पर अमल किया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘तथ्य झूठ नहीं बोलते। भाजपा कहती है ‘मेक इन इंडिया’ और करती है ‘बाय फ्राम चाइना’।’ कांग्रेस नेता ने मनमोहन सिंह सरकार के समय भारत के कुल आयात में चीन की हिस्सेदारी घटने और नरेंद्र मोदी सरकार में चीन की हिस्सेदारी कथित तौर पर बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया। जिसमे दोनों के मध्य के अंतर को स्पष्ट तौर से दिखाया गया है.

इसी के साथ ही इन दिनों लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है। गत 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीनी पक्ष को भी नुकसान उठाना पड़ा था। इसी को लेकर विपक्ष भाजपा पर जमकर हलवार हो रहा है.

Posted By:- 

Ankush Pal

Correspondent,janmat News.