सता के लिए कांग्रेस का “हाथ” क्या देगा शिवसेना-एनसीपी का “साथ”!….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- महाराष्ट्र की सत्ता का रास्ता दिल्ली में बैठे नेताओं के द्वारा तय किया जा रहा है हालाँकि इसके बावजूद अभी तक सरकार के गठन पर सस्पेंस बना हुआ है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से ही होगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति बदल रही है और न्याय की खातिर लड़ाई में उनकी पार्टी की ही जीत होगी।इस दौरान प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि महाराष्ट्र के बारे में फैसला महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा, मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। इस दौरान राउत ने दुष्यंत कुमार की कविता के जरिए भाजपा पर तंज कसा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई प्रदूषण नहीं है। सिर्फ हंगामा खड़ा करना हमारा मकसद नहीं है। राउत ने साफ कहा कि महाराष्ट्र का निर्णय महाराष्ट्र में ही होगा।

इसी के साथ ही राउत ने दुष्यंत की कविता शेयर की और लिखा कि “सिर्फ सियासी हालात पर हंगामा नहीं कर रहे हैं। हम महाराष्ट्र की सूरत बदलना चाहते हैं” महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिवसेना की तरफ से तमाम कोशिशें जारी है। हालाँकि इस दौरान यह भी साफ़ किया कि मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान के चलते अब तक राज्य में सरकार का गठन नहीं हो पाया है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि एनसीपी-शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है, वहीं  कांग्रेस उन्हें बाहर से समर्थन देगी और कांग्रेस विधायक को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जा सकता है। हालंकि अभी ऐसी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.हालंकि महराष्ट्र में शिवसेना इस बार आर या पार के मूड में दिखाई दे रहीं हैं वहीँ इन सभी पर भाजपा निगाह बनाये हुए हैं और सभी गतिविधियों पर पैनी नज़र रखे हुए हैं.

Posted By :- Ankush Pal