भाजपा के लिए विचारधारा और रिश्ते सरकार से ज्यादा है “महत्वपूर्ण”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और इससे जुड़े संगठनों का दृष्टिकोण केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं है। उनके विजन में राष्ट्र-निर्माण महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सभी पार्टियों के बीच कश्मकश जारी है।   गडकरी ने यह बात के संघ से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है।

साथ ही बताया कि यह सरकार बनाने, किसी को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनाने तक सीमित नहीं है। इसमें राष्ट्र निर्माण की बात है। हालांकि, गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी रस्साकशी को लेकर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की। महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने से चूक गई। गडकरी ने कहा- हमारे लिए विचारधारा महत्वपूर्ण है। रिश्ते उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। आपको बता दे कि महराष्ट्र की राजनीति में जहाँ भाजपा बेबस नज़र आ रही हैं वहीँ उसकी तीन दसक से अधिक तक सहयोगी रही शिवसेना अब सरकार की सत्ता पर अपना कज़ा चाहती है.एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा था कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी लगता है कि हम मैच हार गए हैं, लेकिन अंतिम नतीजे विरोधियों के उलट आ जाते हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा सत्ता के गलियारे में किस तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है.

Posted By :- Ankush Pal