खूबसूरती की मल्लिका “रेखा” को जन्मदिन की बधाई

मनोरंजन व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्त्ति-विशेष (जनमत):- आज उस अभिनेत्री का जन्मदिन है, जिनकी आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं…और आज भी इनके दीवाने हजारों है…..यानी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरती की मलिका उमराव जान रेखा का  इनका जन्म  10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही है| रेखा असली नाम भानुरेखा गणेशन है| रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं।

बहुत ही कम लोग जानते है की रेखा की एक छोटी बहन भी है जी का नाम राधा है| पुष्पावलि उनके पिता जेमिनी गणेशन की तीसरी पत्नी थीं। कभी भी रेखा के माता पिता की  शादीसुदा लाइफ ठीक से नहीं चल पाई । जिस की वजह से रेखा को काफी  दिक्कतें का सामना करना पड़ा| रेखा अपनी मां के साथ अलग रहती थीं। रेखा का संबंध पहले से ही फिल्मी दुनिया से था और  उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

रेखा  की खूबसूरती इसी से बयान होती है कि आज भी जब वह किसी पार्टी मै सामिल होती है तो कैमरे की नजर उन पर से हटती ही नहीं है। बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्री में रेखा वो अभिनेत्री हैं जिन की उम्र का कोई असर  ही नहीं दिखता है। रेखा आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी सदाबहार खूबसूरती को देखना बॅालीवुड के हर पीढ़ी के लिए सुखद अहसास होता है। रेखा जब साड़ी में आती है तो दर्शक से लेकर नई पीढ़ी के सुपरस्टार्स की नजर उन पर से हटती ही नहीं।

चाहे आज का पारंपरिक लुक हो या उस जमाने का कैट आई और कर्ली हेयर लुक रेखा ने हर समय में अपने स्टाइल को यूनिक रखा है। रेखा ने अपने करियर में तमिल की कुछ बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। ‘प्राण जाए पर वचन  न जाए’ भी एक ऐसी ही फिल्म थी  जिसमे कई सीन में रेखा  न्यूड नजर आयी। उस समय के लिए ये बहुत बड़ी बात थी।

फिल्म में एक्सपोज करती रेखा के पोस्टर्स को देख उस समय काफी हंगामा मचा था रेखा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म  ‘सावन भादो'(1970) से की थी यह उनकी सबसे पहली हिट फिल्म थी| आप को बता दे की रेखा जब 15 वर्ष की थीं, तो उन्‍होंने फिल्म “अनजाना सफर”(1969) की शूटिंग शुरू की थी। इस फ़िल्म के एक रोमांटिक गाने  की शूटिंग के दौरान वह एक दिन फिल्म के के लिए पहुंची थीं और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा वैसे ही  फिल्म के मुख्या अभिनेता बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू किया और यह  किस लगभग 5 मिनट तक चलता रहा।

इस रोमांटिक सिन की चर्चा  उस ज़माने की मशहूर पत्रिका ‘लाइफ’  में भी छपी थी| लेकिन ये फ़िल्म 8 वर्ष बाद रिलीज हुई। रेखा ने तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी की 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया हैं। 1969 में शुरू हुई यह उनकी पहली फिल्म थी| रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मुलाकात पहली बार फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर हुई थी। अमिताभ उस समय सुपरस्टार बन चुके थे और उन्होंने जया से शादी भी कर ली थी लेकिन रेखा को  उस समय कोई खास पहचान नहीं मिली थी।

                              (महानायक अमिताभ बच्चन के साथ)

फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही इन दोनों  की गुपचुप प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा सिंदूर लगाए और  मंगलसूत्र पहन कर पहुंच गई थीं। फिल्म ‘दो अंजाने’ हिट रही और लोगो ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया उस के बाद इस जोड़ी ने ‘सुहाग’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘राम बलराम’ जैसी कई और फिल्में में साथ साथ कम किया। अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबरें अमिताभ की बीबी जया को भी पता चल गया था।

जिस के बाद जया ने रेखा को एक दिन अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया जब रेखा जया के यहां पहुंची तो जया ने रेखा को अच्छे से खाना  खिलाया, लेकिन जब रेखा वापस अपने घर जा रही थी तो जया ने उनसे सिर्फ एक बात कही की ”मैं अमित जी को कभी नहीं छोडूंगी” ये सुन रेखा समझ गईं कि वे अमित की कभी नहीं हो पाएंगी। इसी दौरान यश चोपड़ा ने तीनों को लेकर फिल्म सिलसिला बनाने का फैसला लिया  हांलाकि ये फिल्म फ्लाप रही और यहीं से रेखा और अमिताभ बच्चन के रास्ते अलग हो गए।

                                      (रेखा जया बच्चन के साथ)

बात 1990 की है जब रेखा की मुलाकात दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से एक पार्टी में हुई। ये दोनों एक दुसरे को पसंद करने लगे वही तब आनन फानन में दोनों ने जुहू के मुक्तेश्वर देवालय मंदिर में  शादी भी कर ली। लेकिन रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। शादी के 6  माह बाद ही रेखा ने कोट में तलाक की अर्जी दे दी। मुकेश को जब इस बात का पता चला तो उन्हें बहुत ही बुरा लगा जिस के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

                          (रेखा अपने पति मुकेश अग्रवाल के साथ)

रेखा ने अभिनेता विनोद मेहरा से कोलकाता में शादी करने के बाद जब मुंबई लोटी तो विनोद की मां ने रेखा का स्वागत चप्पल से किया और घर में घुसने से मना कर दिया। क्यू की रेखा की सास कमला इस शादी से खुस नहीं थी|

                                    (अभिनेता विनोद मेहरा के साथ)

बात उस समय की है जब श्रीदेवी चेन्नई से मुंबई आईं तो उन्हें हिंदी नहीं आती थी तो उस समय रेखा ने श्रीदेवी की काफी मदद की। थोड़ी दिन में दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद श्रीदेवी की शुरूआती फिल्मों की डबिंग रेखा ने की। क्योंकि रेखा को उनमें अपनी छवि नज़र आती थी।

                                                (रेखा श्रीदेवी के साथ)

आज भी खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए रेखा योगा करती हैं। रेखा का मानना है कि योग से आप फिट रहते हैं और मन को शांति मिलती है। रेखा काफी वक्‍त से लाइमलाइट से दूर हैं। आख‍िरी बार वह 2014 में आई सुपर नानी में नजर आई थीं। लेकिन राज्‍यसभा सांसद रह चुकीं रेखा का अंदाज ऐसा है कि वो आज जहां भी जाती हैं तो आकर्षण का केंद्र हो जाती है।

हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की  ओर से तहेदिल से  खूबसूरत अदाकारा रेखा को  जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..!

Posted By:- Amitabh Chaubey