मध्य प्रदेश में “कमल” से कमलनाथ ने स्वीकार की “हार”

क्षेत्रीय समाचार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राजनीति

राजनीति (जनमत):- बिहार में चुनाव के महासंग्राम के बाद सत्ता के गलियारें की तस्वीर जहाँ साफ़ हो रही है वहीँ दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गिनती करने का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। रुझानों में 21 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कांग्रेस छह सीटों पर आगे है। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं।

गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, वे लोगों से जुड़ाव खो चुके हैं। परिणाम उनके खिलाफ हर जगह हैं। यह एक पार्टी का नेतृत्व है। परिणाम (गुजरात उप-चुनाव) आगामी स्थानीय चुनावों के ट्रेलर हैं।

Posted By:- Ankush Pal,

Correspondent, Janmat News.