उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर …

क्षेत्रीय समाचार

देहरादून () शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक खत्म होने के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मंत्रिमंडल के सम्मुख 29 प्रस्ताव आये थे, जिसमे से 24 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने सहमति जता दी है।मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में 11 फीसदी महंगाई भत्ते पर मुहर लगाई गई है। इसकी खबर पाकर कार्मिक वर्ग में खुशी का माहौल है। सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड राज्य कैबिनेट में हुए आज बड़े फैसले कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की मांग सरकार ने की पूरी 11% महंगाई भत्ते को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

राज्य कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को 11 फ़ीसदी तक बढ़ाए जाने का निर्णय के बाद राज्य कोष पर 150 करोड़ रुपए महीना भार पड़ेगा। 1 जुलाई 2021 से देय होगा।राज्य कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को 11 फ़ीसदी तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। जिससे राज्य कोष पर 150 करोड़ रुपए पर महीना भार पड़ेगा। 1 जुलाई 2021 से देय होगा।एविएशन फ्यूल वैट किया गया कम। पेट्रोल पंप के मांगों में दी गई रियायत।उधमसिंह नगर के नगला ग्राम पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाए जाने पर मंजूरी। सरकार ने नगर पालिका परिषद श्रीनगर को नगर निगम बनाये जाने का निर्णय लिया है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- ROHIT GOYAL…