कन्नौज में गृहमंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

UP Special News

कन्नौज (जनमत):- यूपी की कन्नौज जिले के डीएन इंटर कॉलेज के छात्रावास मैदान में गृहमंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया| कन्नौज लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के पक्ष में जनता से वोट की अपील की अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए सपा बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा| गृहमंत्री ने सपा को परिवारवादी बताया|उन्होंने कहा भगवान राम के विरोधी सपा वाले हैं|
इनको राम मंदिर में आने का निमंत्रण दिया गया था| लेकिन उन्होंने निमंत्रण स्वीकार नहीं किया और राम मंदिर भी नहीं आए इस वजह से मंदिर नहीं आए क्योंकि इनको वोट की चिंता है|

कहीं एक जात का वोट इनसे खिसक ना जाए इस वजह से मुख्तार अंसारी की कब्र पर जाकर फतिया पढ़ने लगे | लेकिन भगवान श्री राम के मंदिर में दर्शन करने नहीं गए | इनको हिंदुओं से नफरत है|

वही गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहां की| इस बार कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाना ताकि यह कांग्रेस पार्टी इटली भाग जाए| अमित शाह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा की आपको परिवार चलाने वाला सांसद चाहिए या आपके बीच रहने वाला सांसद चाहिए |उन्होने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी मोदी के हाथ मजबूत हुए तो कश्मीर से धारा 370 हटा दी | कश्मीर को भारत के हिस्से में जोड़कर आजाद कर दिया| अमित शाह ने कन्नौज की जनता से अपील करते हुए कहा की कन्नौज वालों मैं कह कर जाता हूं| आपने सुब्रत पाठक को जिताया था| आपने अगर सुब्रत पाठक को फिर जिताया तो सुब्रत पाठक को बड़ा आदमी बनाने का काम हम कर देंगे| मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है| कन्नौज से सुब्रत पाठक को दोबारा जिताना है| कमल के फूल के सामने बटन दबाना है।

REPORTED BY – ASHWANI PATHAK

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY