चार बहनों का एकलौता भाई बना “बहन”….

UP Special News

लखनऊ(जनमत): सेक्स चेंज यानी लिंग परिवर्तन भले ही अब भी बहस का मुद्दा बन गया हो विज्ञान की मदद से आज लिंग परिवर्तन कराना बहुत ही आसान और छोटी बात हो चुकी है| अगर कोई लड़का से लड़की बनना चाहे या लड़की से लड़का बनना चाहे तो यह बहुत ही आसान है जिसे आसानी से किया जा सकता है|

ताजा मामला पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय का है| चार बहनों का इकलौता भाई लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय में तकनीकी ग्रेड 1 पर नौकरी  करने वाले राजेश पांडेय ने शादी के बाद तलाक लेकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया है| राजेश पांडेय इज्जनगर  मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में तकनीकी ग्रेड वन पद पर नियुक्त है। वही राजेश पांडेय ने सरकारी अभिलेखों में अपना नाम व लिंग बदलवाने के लिए अर्ज़ी दे दी है।

वैसे ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है पर ये मामला अब गोरखपुर के जीएम के सामने है| वैसे आप को बता दे की रेलवे के इतिहास  में लिंग परिवर्तन का यह पहला मामला है| वही रेलवे के अधिकारी अब किताबों में लिंग परिवर्तन से संबंधित नियमों को ढूंढ रहे हैं। अब वह अपनी पहचान को लेकर रेलवे अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है| इसी वजह से रेलवे के श्रेष्ठ अधिकारियों को मामले में फ़ैसला लेने में देरी हो रही है| साल 2017  में राजेश पांडेय ने लिंग परिवर्तन करा कर एक महिला बन गया था। फिर राजेश पांडेय ने अपना नाम बदल कर सोनिया पांडेय रख लिया।

राजेश पांडेय ने साल 2017  में सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। वही राजेश पांडेय अपनी 4 बहने में अकेला भाई है। राजेश पांडेय ने अपनी पत्नी को मन में आ रहे ख्याल के बारे में बताया| जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया| इस विषय में जब पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ये  तकनीकी मामला है| इसके कानूनी पहलुओं को देखा जाएगा उस के बाद ही राजेश के आवेदन पर  विधिपूर्वक कार्रवाई की जाएगी|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com