जल शक्ति मन्त्री  ने एटा पहुंचकर विभाग की मीटिंग कर दिए ” निर्देश”… 

UP Special News

एटा (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज एटा पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचकर पानी को समस्या को लेकर जल विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कड़े निर्देश दिया। बहीं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तराखंड व हिमांचल प्रदेश में बाढ़ और बादल फटने के कारण सभी नदियों में उफान है। राज्य के अंदर सरयू नदी, राप्ती, गंडक आदि नदिया खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रहीं हैं।कुछ जगह खतरे के ऊपर नदिया चल रहीं हैं। कुछ स्थानों पर बाढ़ है। बारिश न होने के कारण सभी किसानों को तक पानी पहुँचाना है।आज पूरे टेल की यहाँ समीक्षा की है। लगभग लगभग समस्त टेलों तक पानी पहुँच रहा हैं। ट्यूबबेल भी चालू हालत में हैं। मैं प्रभु से प्रार्थना कर रहा हूं कि बारिश होती रहे तो किसान के खेतोँ में हरियाली आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक हर घर में नल से पानी पहुँचाना है। 2024 से पूर्व ही डेढ़ करोड़ नल के कनेक्शन हों चुके हैं। 2024 तक हम सभी राज्यों को पानी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से निपटने के लिये सरकार, सिचायी विभाग और राजश्व विभाग के अधिकारी लगे हुए हैं, मुआवजा आदि की समीक्षा हों रही है। पानी से कोई टकरा नहीं सकता। सभी तटबंध और बाँध हमारे सुरक्षित रहें।

उन्होंने बताया कि 2/2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह से पानी सुरक्षित निकलते हुए बलिया तक पहुंचे और वहां से सीधे बिहार तक पहुंचे, इसके लिये सभी तटबंधों पर सभी अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। लेकिन फिर भी हमें 24 घंटे सतर्क रहना चाहिए. हमारी बाढ़ चौकिया भी हैं, बाकी की समीक्षा हों रही है और सभी जगह राहत सामग्री भी बाँटी जा रही है और सभी की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। कोशिश हों रही है कि कोई जन हानि और किसी भी प्रकार की हानि न होने पाए, इसीलिए प्रशाशन 24 घंटे सतर्क है।कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई चंदन गुप्ता की हत्या पर राज्य सरकार की वादा खिलाफ़ी का मुद्दा एक बार फिर गरमाता जा रहा है। 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चन्दन गुप्ता की हत्या के बाद बीजेपी सरकार और बीजेपी नेताओं द्वारा चन्दन गुप्ता के परिवार से किए गए वादों पर सरकार की वादा खिलाफी के चन्दन गुप्ता के परिवार के आरोपों पर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मन्त्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी की चिंता की जाएगी, यदि जिसका वायदा हुआ है, सभी पूरा किया जायेगा।

REPORT- NANDKUMAR..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…