नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

UP Special News

औरैया (जनमत ) :-  औरैया सपा जिला अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद पहली बार जनपद पहुँचे सर्वेश बाबू गौतम का सपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष चौक एवं विभिन्न स्थानों पर जोशीला स्वागत किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा में प्रवेश करते ही फूल मालाओं से लाद दिया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। पिछड़ों और दलितों के साथ भाजपा का व्यवहार हमेशा सौतेला रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो हक और सम्मान दिया था भाजपा सरकार उसको छीनकर पिछड़ों, दलितों की आने वाली पीढ़ियों को गुलाम बनाने का षड्यंत्र कर रही है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पिछड़ों दलितों का वोट तो लेती है लेकिन हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। सपा सभी को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए जातिगत जनगणना की मांग करती आ रही है।

Reported By :- Arun Bajpayee

 

Published By :- Vishal Mishra