फतेहपुर ज़िले में आवारा पशुओ से लोग हुए परेशान

UP Special News

फतेहपुर (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में इस समय आवारा पशुओं से लोग परेशान है। उनसे बचाव के लिए आये दिन नित नए नए तरीके इजाद कर रहे है। उन्ही तरीको को इस्तेमाल करते समय आज एक किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजन इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कर इलाज में जुट गए।

 जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर डीघ गाँव निवासी 45 वर्षीय रवि प्रकाश पुत्र राधे श्याम आज सुबह अपने खेतों को आवारा पशुओ से बचाने के लिए उसकी रखवाली कर रहा था। उसी समय खेतों में एक बंदरो का झुंड आ गया | उन बंदरों को खेतों से भगाने के लिए रवि प्रकाश पटाखा छुड़ा कर उनको भागने का प्रयास करने लगा जल्दबाजी में पटाखा उसके हाथ मे ही छूट गया। जिसे रवि के दाहिने हाथ के पंजे के चीथड़े उड़ गए।

जिसे परिजन घायल अवस्था मे तुरंत उसको लेकर जिला अस्पताल पहुँचे। जहाँ डॉक्टर घायल किसान को भर्ती करते हुए उसके इलाज में जुट गए। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर डी० के० वर्मा ने बताया रवि प्रकाश नाम का एक मरीज यहाँ लाया गया है | जो खेतो से बन्दरो को भगाने के लिए पटाखा छुड़ा रहा था। पटाखे से उसका हाथ ज़ख़्मी हो गया गया है उसको भर्ती कर इजाल किया जा रहा है।

Reported By :- BheemSankar

Published By :- Vishal Mishra