श्याम लाल पाल बने सपा के “प्रदेश अध्यक्ष”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के बाद सियासी गलियारें में चर्चा का माहौल है.   समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल  बने है. आपको बता दे की प्रयागराज के प्रतापपुर इलाके के रहने वाले हैं। पेशे शिक्षक श्यामलाल पिछले साल अवकाश प्राप्त किया है। इन्होंने जिस कॉलेज से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की उसी कॉलेज के प्रधानाचार्य बने। इसके बाद इलाहाबाद विवि और संपूर्णानंद विवि से भी पढाई की है। समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम के स्थान पर श्यामलाल पाल को यूपी की कमान सौंप दी। पाल को प्रदेश सपा का मुखिया बनाने पर सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रयागराज से पहले ऐसे नेता हैं जो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं।

इसी के साथ ही आपको बता दे कि     नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के मूल निवासी हैं। इनके पिता स्व. जवाहिर लाल पाल किसान थे। 12 अक्तूबर 1960 को जन्मे श्यामलाल ने इंटर तक की पढ़ाई जनसेवा इंटर कॉलेज से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करने के बाद संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड और एमएड की डिग्री हासिल की। श्यामलाल पाल ने जिस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी, बाद मे उसी जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर मे प्रधानाचार्य पद से साल भर पहले सेवानिवृत हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में इस समय नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद हर तरफ चर्चा का  माहौल है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…