सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश की जनसभा में किया “हंगामा”…

UP Special News

आजमगढ़  (जनमत ) :- यूपी के आजमगढ़  में एक बार फिर सपा की जनसभा के दौरान   कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. आपको बता दे कि   सपा कार्यकर्ताओं ने वहां लगे पर्दों को फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने जब उन पर लाठियां बरसाईं तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। किसी तरह से मामला शांत हुआ। लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोपालपुर और सदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

दरअसल सबसे पहले वह गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज स्थित बघैला ताल में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं का जोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने बैरिकेडिंग को तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। जिससे वहां पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला।इसके बाद अखिलेश सदर विधानसभा के भदुली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ताओं के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर लगे पर्दों को फाड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से भागते हुए पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। अखिलेश ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को शांत कराया। तब जाकर मामला कहीं शांत हुआ.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..