सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ “जुलूस” निकालकर किया “प्रदर्शन”…

UP Special News

सोनभद्र(जनमत) :- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को सपा जिला कार्यालय से जुलुस निकाल जिला मुख्यालय पहुंच देश-प्रदेश मे चरम सीमा पर बढ़ रहे  गुंडाराज, महगाई, दुराचार, अराजकता को लेकर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किये| कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे| सपाईयों ने भाजपा सरकार को सभी मायने मे असफल बताते हुए जमकर हल्ला बोला| प्रदर्शन के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष  सहित अनेको सपा पदाधिकारीगण  के साथ ही सपा के कार्यकर्ताओं ने अपना रोष जाहिर किया.

इस प्रदर्शन के द्वरा सपा कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों का बिरोध प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने  प्रदर्शन करने वाले सपाईयों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गयी| इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौपा|

Posted By :- Ankush Pal