सीएम की कार्यवाही से प्रशासन में मचा “हड़कम्प”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यवाही से प्रशासन के हाथ पाँव फूल गएँ हैं. जिस तरह से सीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है वो वास्तव में भ्रस्ट अधिकारियों के लिए खतरे की घंटी हैं।  अभी 200 और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी ने कार्रवाई की है।आपको बता दें कि योगी सरकार ने 200 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया है.

वहीँ इसी के साथ ही जबकि 400 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को बृहद दंड दिया है।
यानि की अब उनका प्रमोशन नहीं होगा, साथ ही उन्हें दूसरी जगह भेज दिया जाएगा। इन सभी पर फैसला केंद्र सरकार लेगी। इन अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई है। सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यह पहली सरकार है जिसने 600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई की है। ज्यादातर आईएएस और आईपीएस अफसरों पर कार्रवाई की गई है।