हरदोई में किसानों ने केंद्र प्रभारी पर लगाया धान न खरीदने का आरोप

हरदोई में किसानों ने केंद्र प्रभारी पर लगाया धान न खरीदने का आरोप

UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश में हरदोई के शाहाबाद में खरीद केंद्र पर धान खरीद न होने से किसान परेशान है। परेशान किसानों ने हंगामा करते हुए केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाए है।किसानों का कहना है कि उन्हें प्रताणित किया जा रहा है। धरती के अन्नदाता कहे जाने वाले किसान का सरकारी क्रय केंद्र पर शोषण हो रहा है।शाहाबाद नवीन गल्ला मंडी में सरकार की तरफ  धान खरीद के लिए 3 सरकारी क्रय केंद्र लगाए गए हैं ताकि किसान अपना धान बाजार से अधिक मूल्य पर सरकारी क्रय केंद्र पर बेच सकें लेकिन शाहाबाद क्रय केंद्र के अधिकारियों की मनमानी के चलते किसानों का शोषण हो रहा है।

किसान दिलबाग ने बताया कि वह 1 दिन पहले ही सरकारी क्रय केंद्र पर धान लेकर आया लेकिन केंद्र प्रभारी की तरफ से टाल मटोल की गई। जब उसने केंद्र प्रभारी से धान खरीदने के लिए कहा तो केंद्र प्रभारी ने किसान से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और इसके साथ ही धान में नमी का बहाना कहकर धान नहीं खरीदा। वहीं केंद्र पर लगभग एक दर्जन किसानों ने केंद्र प्रभारियों पर आरोप लगाया है कि केंद्र प्रभारी  और बिचौलियों की सांठगांठ से बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है और  किसानों का धान नमी का बहाना बनाकर वापस कर दिया जा रहा है।

Posted By:-Sunil Kumar