ई-वीजा पर्यटको पर लगीं रोक दोपहर बाद समाप्त

ई-वीजा पर्यटको पर लगीं रोक दोपहर बाद समाप्त

UP Special News

सोनौली(जनमत) :- भारत-नेपाल सीमा स्थल मार्ग से नेपाल सहित अन्य देशों में जाने वाले ई बीजा धारक पर्यटको पर दुबारा वापसी की लगी रोक को मंगलवार की दोपहर बाद भारत सरकार के निर्देशानुसार आब्रजन अधिकारी सोनौली ने नोटिस हटाते हुए सभी ई बीजा धारक पर्यटको को भारत मे आने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद सरहद पर फसे सैकड़ो विदेशी यात्री नेपाल रवाना हुए और नेपाल से भारत मे आने वालों को अनुमति मिली।

सोमवार की शाम करीब चार बजे भारत सरकार के निर्देश के बाद आब्रजन अधिकारी सोनौली ने नोटिस लगाते हुए ई बीजा पर्यटको के पुनः भारत आगमन पर रोक लगा दिया था। जिससे सैकड़ो की संख्या में यात्री सीमा के दोनों तरफ फस गए थे। और कुछ नेपाल की यात्रा किये बिना ही सोनौली से ही भारत वापस लौट गए। सोनौली बार्डर पर ई-बीजा धारक विदेशीयो के नेपाल से भारत में प्रवेश पर लगा रोक आज मंगलवार से हटा लिया गया है और आवाजाही शुरु हो गयी है।

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत काफी सख्त रुख अपनाया था और ई-वीजा धारक विदेशियों के भारत आने पर सोमवार की शाम को आव्रजन विभाग ने रोक लगा दी थी। इससे सरहद के नेपाली सीमा मे सैकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक फस गये थे। जिनको देखते हुए आज से रोक हटा दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि आज से ई-विजा के पर्यटकों पर लगे रोक को हटा लिया गया है।

*होटल एसोसिएशन और टूर अ आपरेटरों ने जताया खुशी*

भैरहवा होटल संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ ,आशुतोष तिवारी टॉप ट्रेवल के गाइड, और मनोज सिंह एमएस टूर ट्रैवेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ने मंगलवार सोनौली पहुचे और जानकारी लिया इस दौरान दोपहर में सरकार द्वारा ईबीजा के रोक को पुनः वापसी लेने पर खुशी जताया। बताया कि होटल बुकिंग,बस बुकिंग,रूट सब पहले से निश्चित रहता है।

फैसला वापस नही होता तो बुद्ध सर्किट को काफी नुकसान होता। ब्यवस्था से भारत के डिजिटल इंडिया को नुकसान होता। सोनौली आब्रजन अधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मंगलवार की दोपहर से ई बीजा धारी पर्यटकों पुनः भारत आगमन की अनुमति दिया जा रहा है।

Posted By:-Vijay Chaurasiya