पिता की मौत के बाद चाचा कर रहा था भतीजी के साथ “दुष्कर्म”…  

CRIME UP Special News

अलीगढ़  (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में पिता का दर्जा लिए चाचा की हैवानियत का ख़ौफनाक चेहरा सामने आया है। जहां एक मासूम बेटी के सिर से उसके पिता का साया उठ चुका था पिता की ढाई वर्ष की उम्र में मौत होने के बाद मासूम अपनी विधवा मां के साथ रह रही थी। पिता की मौत के बाद 5 साल की उम्र में उसके ही बन चाचा ने उसके ऊपर गंदी नजर रखते हुए अपनी हैवानियत का शिकार बनाना शुरू कर दिया था 7 साल की उम्र में भतीजी के साथ शारीरिक शोषण करते हुए उसको अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। 7 साल की उम्र से अपने चाचा की हवस का शिकार बनी मासूम बेटी जब जवानी की दहलीज पर कदम रखा तो उसकी शादी होने तक उसके चाचा के द्वारा उसका दुष्कर्म किया गया ओर शादी होने तक उसको डरा धमका कर रखा गया। 2011 में शादी के बाद 2019 में जब चाचा के दुष्कर्म की शिकार हुई भतीजी अपने सौतेले भाई के साथ मायके पहुंची तो भतीजी को देख चाचा ने फिर उसको अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। लेकिन इस बार दुष्कर्म की शिकार हुई भतीजी ने चाचा को अपनी हवस का शिकार नहीं बनाने दिया और इसकी शिकायत अपने फौजी पति से की गई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति का साथ मिलने के बाद दुष्कर्म करने वाले अपने चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित में तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।

V/0- जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में हुई हैवानियत की ये कहानी बेहद ही हैरान करने वाली औऱ बेहद शर्मनाक है। बात 1986 की है। पीड़िता जब ढाई वर्ष की थी उसके पिता बाबू राम की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसके बाद विधवा माँ साधना ने अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति सुरेंद्र कुमार से प्रेम विवाह कर लिया। 7 वर्ष की उम्र में मझले सौतेले चाचा यतेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। पेट दर्द होने की जब उसने शिकायत मां से की तो मां ने गोली देकर चुप रहने को कहा। उसके बाद सबसे छोटे सौतेले चाचा सतेंद्र ने 11 वर्ष की उम्र से लेकर लगातार शादी होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध के नाम पर उसे डरा धमका कर रखा जाता था। 2011 में पीड़िता की शादी अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक फौजी युवक से हुई। जिससे पीड़िता के दो बेटियां हैं। पति ने वीआरएस लेकर अलीगढ़ में अपना व्यापार शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। पति जब भी अपनी पत्नी से मायके जाने ही कहता था वह इंकार कर देती।

2019 में युवती अपने सौतेले भाई के साथ मायके पहुंची तो फिर उसके साथ वही दोहराने की कोशिश हुई। हालांकि इस बार उसने सख्ती से विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और धमकाया कि तेरी शादी शुदा जिंदगी को बर्बाद कर देंगे। तेरे पति को फर्जी आरोपों में जेल भिजवा देंगे। परेशान पत्नी से जब पति ने पूछा तो उसने सारा दर्द बयां कर दिया। इस के बाद पति ने अपनी पत्नी का साथ दिया और हर मोर्चे पर उस को न्याय दिलाने की ठानी। पति के सहयोग से पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल से लेकर तमाम अधिकारियों को पत्र लिख मामले की जानकारी दी।  जिसके बाद अब अलीगढ़ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना बन्नादेवी में मामला दर्ज कर लिया है। शिव कुमार ने बताया कि एक प्रकरण संज्ञान में आया है जिसमें महिला द्वारा अपने सौतेले चाचाओं पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इसमें संज्ञान लेते हुए महिला थाने में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUH PAL…