अजय मिश्र टेनी के बेटे को मिली जमानत, पर बोले शहीद के पिता यह सरकार रहते नही मिल सकता इंसाफ

UP Special News

बहराइच(जनमत):- बहराइच लखीमपुर में प्रोटेस्ट के दौरान किसानों की हत्या करने वाले गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत मिलने के बाद शहीद किसान गुरविंदर सिंह के परिजनों की प्रतिक्रिया सामने आई है शहीद किसान गुरुवेंद्र सिंह के पिता का कहना है कि यह सरकार रहते उनको कभी इंसाफ नही मिल सकता है| उन्होंने कहा की ऊपर से दबाव बनाने की वजह टेनी के बेटे को जमानत मिली है|

                                                                    (शहीद किसान गुरुवेंद्र सिंह के पिता और माता)

उन्होंने कहा कि मोदी जी 1984 में हुए दंगा और सिखों की हत्या की बात करते हैं लेकिन आज के हालात किसी से भी छुपे नहीं हुए हैं हत्यारे के पिता अजय मिश्र टेनी को ना तो बर्खास्त किया गया और ना ही किसानों की हत्या करने वाले को सजा मिल सकी| शहीद किसान की मां दलजीत कौर का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष को फांसी की सजा मिलनी चाहिए जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Rizwan Khan