विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया रामलला का दर्शन

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना चौत्र रामनवमी से पहले अयोध्या में किया रामलला का दर्शन। श्री महाना का सर्किट हाउस में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया स्वागत। इस दौरान सतीश महाना ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात। इस मौके पर सतीश महाना ने कहाकि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के साथ में 1984 से जुड़ा हूं। मैं अयोध्या का प्रभारी मंत्री रहा हूं। प्रभारी मंत्री होने के नाते अयोध्या के विकास में मैं सेवा कर सकूं इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जो मंदिर खड़ा हो रहा है उससे पूरे देश दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

भगवान राम के इस धरती पर अवतरण के बाद जिस तरह से लोगों में उत्साह देखने को मिला है वो अदभुद है। 22 जनवरी को इस दुनिया के हर हिंदू धर्मावलंबी को लगता था कि भगवान राम उसके घर आ रहे हैं। एक भजन प्रचलित हुआ कि राम आएंगे। हर व्यक्ति को लग रहा था कि मेरे घर राम आए हैं। मेरे को भी वही भाव हमेशा रहता है। लेकिन आज प्रत्यक्ष रूप में उनके दर्शन करते समय अंदर से जो एक श्रद्धा होती है जो समर्पण होता है वह दिखता है। आज अयोध्या में दर्शन करने का जो सौभग्य मिला वह अद्वितीय है। अकल्पनीय है। हमारे जीवन काल में यह राम मंदिर देखने को मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

रामनवमी की व्यवस्था के सवाल पर सतीश महाना ने कहा कि मैं बधाई देना चाहता हूं शासन प्रशासन और मुख्यमंत्री को, जिन्होंने पूरी व्यवस्थाओं को आयोजित किया है। जो श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने के लिए आ रहा है उसे किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो और सुविधा और सुगमता के साथ सब लोग दर्शन करे यह बहुत बड़ी बात है। जिस प्रकार से साफ सफाई की व्यवस्था है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

REPORT BY AZAM KHAN

PUBLISHED BY MANOJ KUMAR