अयोध्या धाम तीर्थ पुरोहित धरमार्थ सेवा ट्रस्ट  हुए “सम्मानित”…  

UP Special News

अयोध्या (जनमत):-  यूपी के अयोध्या  जिले  में धर्म के कार्यो में बढ़ चढ़ हिस्सा लेने वाले श्री अयोध्या धाम के तीर्थ पुरोहित धरमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज को अयोध्या के संत महंत की परंपरा को निभाने को लेकर सम्मानित किया गया है। जिसमें अयोध्या के धर्मगुरुओं ने श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धरमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय महाराज का माला पहनाकर, अंग वस्त्र भेट कर स्वागत सम्मान किया गया। अयोध्या के संतों, महंतों व धर्म गुरुओं ने कहा कि राजेश पाण्डेय महाराज के द्वारा सामाजिक, धार्मिक जागरूकता का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिसके चलते आज अयोध्या के सभी प्रमुख धर्म गुरुओं ने जानकी घाट बड़ा स्थान मंदिर में माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत सम्मान कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

श्री अयोध्याधाम के तीर्थ पुरोहित धरमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज का प्रमुख धर्म गुरुओं द्वारा स्वागत सम्मान करने के बाद श्री पाण्डेय ने किया कहा कि मेरे द्वारा लगातार सामाजिक कार्यकर्मो में, माँ सरयू जी की आरती, दीन दुखियों की सेवा, धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के कारण आज हमारे पूज्यनीय संतो, महंतों द्वारा मुझको जिस तरह से सम्मानित किया है मेरे लिए बड़े ही गर्व की बात है। और मैं सभी संत महंत का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर अयोध्या के साधु संत महंत व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पवन पांडे, पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहें.

REPORT- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…