प्रदेश को तहस नहस कर भाजपा ने फैलाई अराजकता:- डॉ0 राजपाल कश्यप

UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप ने सरकार को लोकतंत्र का लूट तंत्र बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को उनके प्रस्ताव को और समर्थकों को उठाया गया। पर्चा नहीं भरने दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा।सपा अन्य दलों की तरह सरेंडर नही किये है बल्कि सडक पर संघर्ष कर रही है। कहाकि पूरे प्रदेश को तहस नहस कर अराजकता का माहौल बनाया गया ऐसा मंजर उन्होंने कभी नही देखा।

वही भाजपा नेताओं ने नामांकन के समय जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ाई है| हरदोई जनपद में आज 19 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पदों पर नामांकन हुए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन कराए गए जिनमे 10 जगह भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध हो निर्वाचित होने है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र बना रखा है।सपा एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि जो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं समर्थक है प्रस्तावक हैं उनको जिनके कंधे पर सुरक्षा का भार है|

वही उठा कर ले जा रहे हैं सपा के प्रत्याशियों का नामांकन नहीं कराने दिया जा रहा है यह बहुत ही गलत बात है।कहाकि पर्चे छीने गए फाड़े गए और नामांकन नही करने दिए गए लाठी गोली तक चलवाई गयी।कहाकि जनता से चुनाव हार चुकी भाजपा अब प्रशासन के माध्यम से चुनाव जीतना चाह रही है।सपा एमएलसी ने कहाकि बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाई गयी।यूपी का कोई ऐसा जिला नही बचा जहां तांडव न हुआ हो।कहाकि आज जनता अखिलेश के साथ खड़ी है और सरकार अखिलेश का ग्राफ गिरते देखना चाहती है|

लेकिन जनता 2022 के चुनाव में अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।कहाकि जनता का रुझान देखकर भाजपा सरकार की यह बौखलाहट सामने आई है।वह पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।वही भाजपा नेताओं ने नामांकन के समय जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ाई है।

Posted By:- Amitabh Chaubey                             Reported By:- Sunil Kumar