यूपी में “आप” के चुनाव लड़ने पर भाजपा का “तंज”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है, वहीँ इस घोषणा के बाद से ही सियासत का बाज़ार गर्म हो गया है , वहीँ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसपर जोरदार तंज कसा है और कहा कि  मुंगेरीलाल के हसीन सपने जो कि 2022 में बदलकर केजरीवाल के हसीन सपने हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह लोकभवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का हक है लेकिन पहले तो वह दिल्ली संभालें जो कि उनसे संभल नहीं रहा है।

उन्होंने यूपी में बेरोजगारी के आरोप पर कहा कि योगी सरकार ने चार लाख लोगों को सीधा रोजगार दिया है और करीब सवा करोड़ लोगों को स्वालंबी बनाया है। उन्हें 2014 के चुनाव नहीं भूलने चाहिए जहां उन्हें बुरी तरह हार मिली थी। वहीँ तंज कसा कि दिल्ली में लगातार बढ़ते कोविड केस नहीं संभाल सके हैं।

अभी दिल्ली हाइकोर्ट ने ही उनसे सवाल किया था कि जब कोरोना के मामले बढ़ रहे थे तो आप क्या कर रहे थे? जबकि यूपी में अब तक दो करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में दो नए एम्स शुरू हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि पूर्वांचल से 500 रुपये लेकर आने वाले लोग दिल्ली में पांच लाख का इलाज कराते हैं। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

Posted By:- Ankush Pal….