बेटिकट यात्रा के साथ साथ गन्दगी फैलाने वालों पर चलाया गया अभियान

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- मंडल रेल प्रबंधक डॉ0 मोनिका अग्निहोत्री के दिशा निर्देश पर पूर्वोत्तर  रेलवे द्वारा अनियमित  तथा बेटिकट यात्रा के साथ साथ गन्दगी फैलाने वालों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में  स्टेशन डायरेक्टर  लखनऊ जं के नेतृत्व में लखनऊ जं, ऐशबाग, बादशाहनगर को केंद्रित कर क़िलाबन्दी अभियान चलाया गया जिसमें 1+13 टी टी ई, 3 आरपीएफ लगाए गए। कुल 25 लोग गन्दगी फैलाते पकड़े गए जिनसे 6000 की वसूली की गई तथा 243 अनियमित/बेटिकट यात्रियों से कुल 123480 रू की वसूली की गई।

Posted By:- Amitabh Chaubey