कांग्रेस बड़ी संख्या में पंचायत चुनावों में जीत कर आएगी: अजय कुमार लल्लू

UP Special News राजनीति
लखनऊ (जनमत):- यूपी में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आखिरकार निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। वही त्रिपक्षीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस ब्लू प्रिंट पर मंथन कर रही है कांग्रेस पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ेगी और कांग्रेस बड़ी संख्या में पंचायत चुनावों में जीत कर आएगी|

हमारे पूर्व के काम हमारा आधार होंगी पंचायत चुनावों की काले कृषि कानून, महंगाई, कृषि लागत के बढ़ते दाम, आसमान छूती बेरोजगारी और बढ़ती महिला हिंसा और बलात्कार की घटनाओं को लेकर चुनाव में जाएंगे| राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के संदेश को लेकर गांव गांव जाएंगे कांग्रेस जन|

आगे उन्होंने कहा कि सभी शहर अध्यक्ष/ ज़िला अध्यक्ष प्रादेशिक पदाधिकारी सहित फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष मीटिंग में मौजूद रहे| हर संभावित विधानसभा प्रत्याशी को अपने विधान सभा से कम से कम 3 3 पंचायत सदस्य जीता कर लाना होगा। यही टिकट का आधार बनेगा| पूरी ताकत से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और पुरानी ज़मीन को वापस पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करनी होगी सबको|

वही प्रदेश के उपाध्यक्ष और महासचिव की ज़िम्मेदारी तय होगी| वही कांग्रेस  के एआईसीसी सचिव सह प्रभारी व पंचायत चुनाव प्रभारी ज़ुबैर खान ने कहा कि 45 साल से कम उम्र के लोगो को टिकट देकर कांग्रेस अपनी नई ज़मीन तैयार करेगी, युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस विधानसभा क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से चुनाव में मशवरा करेगी कांग्रेस प्रदेश स्तर पर पंचायत चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए बनेगा कंट्रोल चुनाव ज़िलों में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद,पूर्व जिलाध्यक्ष /शहर अध्यक्ष की राय मशवरा से चुनाव में जाए कांग्रेसी।

आगे उन्होंने कहा कि प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी का सपना है कि 2022 में  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाये।ज़िला स्तर पर कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों को अंतिम रूप देगी, वही मान्य होगी।  उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। 2 मई को मतगणना होगी।

Posted By:- Amitabh Chaubey