डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुचे कन्नौज

UP Special News राजनीति

कन्नौज (जनमत):- कन्नौज में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिले की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं देखने के लिए पहुंचे। जहां करमुल्लापुर गांव में राष्ट्रीय आजीविका मिशन किरण प्रेरणा महिला उद्योग का उद्घाटन किया। यहां से वह सीधे नौली गांव में पहुंचे जहां पर ग्राम प्रधान के साथ सबसे पहले उन्होंने गांव में बने प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन किए जिसके बाद उन्होंने गांव में कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। आपको बताते चलें उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गौ संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। गौ पालकों के लिए भी सरकार ने योजनाए चलाई है। इसी कड़ी में  को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नौली गांव  में बनी कान्हा गौशाला का निरिक्षण किया। जहां पर अच्छी व्यवस्था को देखकर उन्होंने गौसेवकों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अगर गाए सड़कों पर घूम रही है तो उसमें समाज की भी जिम्मेदारी बनती है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि जैसे पहले लोग गायों को पालते थे। ठीक उसी तरह से गाय को पालकर उसकी सेवा करें। जिससे न तो निराश्रित गौवंश सड़क पर घूमते मिलेंगी और जिससे गोबर से बने उत्पाद बनाने में मदद मिलेंगी। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। लोगों को मुफ्त 5 लाख का सरकार इलाज दे रही है, चाहे कन्या विद्या धन हो रसोई गैस सिलेंडर हो महिलाओं के हित में कई योजनाएं सीधे महिलाओं को फायदा पहुंचा रही हैं जिससे भाजपा सरकार को महिलाओं का साथ मिल रहा है।

वही छिबरामऊ के गुरसहायगंज में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सबसे पहले मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने मलिन बस्ती में गरीब परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। वहीं उन्होंने नफरत की राजनीति करने वालों पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि जो लोग जाति और भेदभाव की राजनीति करते हैं वहीं भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। इसीलिए भाजपा को लोगों का साथ मिल रहा है।

Reported By:- Ashwani Pathak

Posted By:- Amitabh Chaubey